उत्तरकाशी-जनपद में होली पर्व की धूम, पूर्व विधायक ने अपने आवास में मनाई होली,युवा नेता ने होली पर्व पर दी शुभकामनाएं - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, March 4, 2026

उत्तरकाशी-जनपद में होली पर्व की धूम, पूर्व विधायक ने अपने आवास में मनाई होली,युवा नेता ने होली पर्व पर दी शुभकामनाएं

उत्तरकाशी-जनपद में होली पर्व की धूम, पूर्व विधायक ने अपने आवास में मनाई होली,युवा नेता ने होली पर्व पर दी शुभकामनाएं

 





उत्तरकाशी ।।जनपद में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया आज सुबह से जनपद के सभी विकासखंडों के  ग्रामीण क्षेत्रों में और नगर क्षेत्र में होली पर्व की धूम रही जनपद में जगह-जगह लोग ने होली पर्व को बड़े हर्षौल्लास से मनाया वहीं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने होली उत्सव को अपने निजी आवास में सबके साथ मनाया और सभी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा के तमाम नेता ,जनप्रतिनिधि एवं पूर्व चारधाम परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल सहित तमाम लोग होली पर्व पर पूर्व विधायक आवास पर मौजूद रहे और नाचते गाते नजर आए रंगों के पर्व होली पर जनपद में जगह-जगह लोग गुलाल रंगो को एक दूसरे पर लगाकर होली मनाते दिखे और लोगों ने रंगभरी होली का लुफ्त उठाया।




वहीं दूसरी तरफ भाजपा के युवा नेता पवन नौटियाल एवं किशोर भट्ट ने गंगोत्री विधानसभा  जनपद एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और अपने-अपने क्षेत्रों में होली उत्सव मनाया किशोर भट्ट ने जनपद मुख्यालय अपने निजी आवास कैलाश आश्रम के समीप उजेली  में अपने समर्थकों के साथ होली उत्सव मनाया वहीं भाजपा नेता पवन नौटियाल ने मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में छात्रों एवं अपने समर्थकों के संग होली मनाई और गंगोत्री ,जनपद प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment