उत्तरकाशी-जनपद के जंगल आग की चपेट में काबू पाने में वन विभाग के हाथ खाली,मॉकड्रिल भी दिखवा
उत्तरकाशी।।।जनपद में वर्तमान में टकनौर, बाड़ाहाट, मुखेम,डुंडा ,धरासू सहित यमुना घाटी के वन रेंजों में वनअग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही जंगल धूं धूंकर जल रहे हैं जिससे लाखों की वन संपदा नष्ट हो रही है और वन्यजीवों के जीवन पर संकट पैदा हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में 18 फरवरी को वन विभाग ने वनों की वनअग्नि की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जनपद में मॉकड्रिल आयोजित किया था कि किस प्रकार से वनअग्नि की घटनाओं को रोकना है लेकिन जनपद में लगातार बढ़ रही वनअग्नि की घटना से वन विभाग का मॉकड्रिल हवाहवाई साबित हो रहा है और लगातार जनपद के जंगल धूं धूंकर जल रहे हैं वन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गई है फायर सीजन अभी शुरू ही हुआ है और वन विभाग वनों की आग को काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है जिससे उत्तरकाशी जनपद के जंगल लगातार जल रहे हैं और जनपद के पूरे वातावरण में धुवां ही धुवां हो रखा है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




No comments:
Post a Comment