उत्तरकाशी-जनपद के लिए गौरवशाली क्षण श्लोक नौटियाल ने बढ़ाया नाम भारतीय सेना में बने अधिकारी
उत्तरकाशी।। जनपद में एक और युवा ने किया नाम रोशन श्लोक नौटियाल ने OTA चेन्नई से मिलिट्री ट्रेनिंग लेकर पासिंग आउट परेड के पश्चात भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जनपद ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है श्लोक नौटियाल मूल रूप से ग्राम पालर पट्टी ठकराल बड़कोट हाल निवासी तिलोथ के रहने वाले हैं श्लोक नौटियाल के पिता शांति प्रसाद नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धोन्त्री में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। और माता श्रीमती सरोजनी देवी गृहणी है श्लोक नौटियाल ने क्लास 10th की पढ़ाई एमडीएस स्कूल से की , उसके बाद केंद्रीय विद्यालय से 12th किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में स्नातक किया कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से पिछले वर्ष UPSC CDS परीक्षा पास कर और SSB इंटरव्यू क्वालिफाइड किया।OTA चेन्नई से मिलिट्री की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बीते दिन पासिंग आउट परेड के पश्चात भारतीय सेना में अधिकारी बने हैं। वही पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होने श्लोक नौटियाल के माता-पिता बड़े भाई आदित्य नौटियाल बहिन आरोही नौटियाल सहित उनके अन्य परिजन भी शामिल हुए।और इस गौरवशाली क्षण के गवाह बने।
जनपद उत्तरकाशी के लिए गर्व का क्षण है पहले ऋषभ नौटियाल, आशुतोष नौटियाल ने भारतीय संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया और अब जनपद के ही युवा श्लोक नौटियाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बनकर जनपद का नाम रोशन किया है जनपद के तीनों होनहार युवाओं को पीयूष टाइम्स परिवार की ओर से ढेरसारी शुभकामनाएं और बधाई।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.