उत्तरकाशी-विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की चहलकदमी ,छात्रों और शिक्षकों में भय का माहौल
उत्तरकाशी ।।जनपद के चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में आजकल गुलदार की चहलकदमी दिखाई दे रही है जिसके बाद स्कूल सहित क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में स्कूल परिसर में गुलदार घूमता हुआ लगातार दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी की ये तस्वीर कल रात्रि है पूर्व में 28 फरवरी को भी गुलदार स्कूल में दिखाई दिया था ग्रामीणों और शिक्षकों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार को पकड़ने की मांग की है। कहा कि ऐसी स्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। आजकल स्कूल में बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं ऐसे में स्कूल में गुलदार की चहलकदमी से छात्रों और शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है।
शिक्षक मनमोहन राणा ने बताया कि इन दिनों राजकीय इंटर कॉलेज बल्डोगी के आसपास गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है। विद्यालय परिसर में भी गुलदार सीसीटीवी कैमरे घूमता हुआ दिखाई दिया है। मनमोहन राणा ने कहा कि इससे विद्यालय और गांव के लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों विद्यालय में परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का समय भी विद्यालय से आने जाने का अलग-अलग है। हालांकि विद्यालय परिसर में गुलदार की चहलकदमी शाम को देखी गई है। लेकिन ऐसी स्थिति में गुलदार कभी भी विद्यालय संचालन समय में परिसर में आ सकता है। साथ ही आसपास में भी उसके हमले का भय बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार पकड़ने की मांग की है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.