उत्तरकाशी-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
उत्तरकाशी।।जनपद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों की रही धूम जनपद में विभिन्न संगठनों एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं की ओर से भव्य तरीके से भाजपा कार्यालय ज्ञानसू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें जनपद स्तर की भाजपा विभिन्न संगठनों की महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ललिता सेमवाल की अध्यक्षता में शुरू हुआ और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुधा गुप्ता सहित अन्य मातृशक्ति ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
उत्तरकाशी नगर क्षेत्र ज्ञानसू स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकत्रित हुई महिलाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद मातृशक्ति ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में महिलाओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया और पहाड़ी व्यंजनों का भी लुप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने उठाया ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा ललिता सेमवाल ने सभी बहनों और महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस असवर पर प्रदेश मुख्य वक्ता सुषमा रावत, शांति गोपाल रावत,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मीरा उनियाल, ज्योति राणा श्रीमती कमला, श्रीमती नंदा भट्ट,नीतू शर्मा ,श्रीमती ममता आदि मौजूद रही।











No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.