Breking news - दुःखद हादसा बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 गंभीर घायल,अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर
देहरादून।।जनपद के विकासनगर बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है हरीपुर- कोटी- मिनस राज्य राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे मे क्वानू के पास हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में दो महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गंभीर हालत में घायल ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए 12 गंभीर घायलों को खाई से रेस्क्यू कर विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं बताया जा रहा है कि हिमाचल रोडवेज की ये बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पोंटा साहिब जा रही थी बस में 36 यात्री सवार थे। रास्ते मे ये बस क्वानू से थोड़ा आगे सुरई खड़ के पास गहरी खाई मे जा गिरी घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई।इस बस को कालसी -विकासनगर से होते हुए पोंटा साहिब जाना था मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुईं हैइस रेस्क्यू में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों प्रदेश का प्रशासन संयुक्त रूप से काम कर रहा है।उक्त सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.