उत्तरकाशी-पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को भाजपा प्रदेश हाई कमान ने महिला मोर्चा गढ़वाल समन्वयक की सौंपी जिम्मेदारी
विनीता रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख
उत्तरकाशी।। जनपद के सीमांत विकासखण्ड भटवाड़ी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत को प्रदेश भाजपा हाई कमान ने महिला मोर्चा गढ़वाल समन्वयक पद की जिम्मेदारी सौंपी है बताते चलें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत व्यवहार में मिलनसार महिलाओं के बीच में लंबे समय से बहुत अच्छी पकड़ रखती है साथ लगातार जनहित के मुद्दों को प्रदेश स्तर तक उठाती रहती हैं विनीता रावत दो बार ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपने कार्य का निर्वाहन निस्वार्थ भाव कर चुकी है। इन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार की नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं विकास खण्ड के अंतर्गत बी ए डी पी तथा एम बी ए डी पी और जिला प्लान मद एवं मनरेगा और अन्य मद के अन्तर्गत कार्यो को ईमानदारी के साथ पारदर्शी तरीक़े के साथ सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियो के साथ मिलकर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाया है।
विनीता रावत का कहना है कि मेरी प्राथमिकता रही अपनी संस्कृति को बढ़वा देना शिक्षा ,स्वास्थ्य,कृषि, महिला सशक्तिकरण,पर्यटन,सड़क,महिला मंगल दल,युवकमंगल ,पशु पालन को आगे बढ़ाना और उत्तकृष्ठ कार्यों को करने वालो को पुरस्कृत भी करना।विनीता रावत द्वारा किए कार्यों को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने विनीता रावत को महिला मोर्चा गढ़वाल समन्वयक के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इनके अनुभव तथा पंचायतो में लंबे समय से कार्य करना ही पार्टी के हितों को देखते हुए विनीता रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं हाईकमान ने भरोसा जताया है।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.