उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, January 3, 2026

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया  गिरफ्तार



उत्तरकाशी।।पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी / अवैध शराब का क्रय-विक्रय करने वालों तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार की रात्रि को चौकी डुण्डा, कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चिणाखोली जाने वाली सड़क के पास से शुभम नाम के एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किये गये।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी  पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ,उ0नि0 प्रकाश राणा-चौकी प्रभारी डुण्डा,कानि0 अनिल कुमार,कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.