उत्तरकाशी -पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए विधायक और स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद के बड़कोट पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए स्थानीय लोगों एवं यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने पुलिस के खिलाफ जमकर धरना और प्रदर्शन किया दरअसल विधायक का कहना है कि कल रात्रि को बड़कोट गांव के एक युवा को पुलिस ने जबरन घर से उठाया और रास्ते में पीटा जिसका CCTV फुटेज वीडियो में दिखाई दे रहा है। वही प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के खिलाफ यमुनोत्री विधायक और स्थानीय लोग ने बड़कोट थाने के बाहर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में धरने पर बैठ गए और जमकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन नारेबाजी की वहीं बड़कोट तहसील प्रशासन ने विधायक को समझाने की कोशिश की लेकिन विधायक नहीं माने और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खराब हो चुकी है। पुलिस मनमानी पर उतर आई है पुलिस को किसी भी व्यक्ति को मारने पीटने का कोई अधिकार नहीं है।इसके लिए न्याय व्यवस्था है। विधायक ने कहा कि जब तक पुलिस के उन तानाशाहो अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
![]() |
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल का कहना कि मामले में सी.ओ. उत्तरकाशी को जांच के आदेश दिए गए है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि CCTV फुटेज सहित अन्य जो भी तथ्य आते है। उस पर जांच की जाएगी।किसी निर्दोष व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए तत्पर है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.