उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड,भरभरा कर गिरा पहाड़ मार्ग में फसे वाहन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, September 8, 2025

उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड,भरभरा कर गिरा पहाड़ मार्ग में फसे वाहन

उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड,भरभरा कर गिरा पहाड़ मार्ग में फसे वाहन 




उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास आज  बड़ा लैंडस्लाइड होने से मार्ग  बंद हो गया लैंडस्लाइड इतना बड़ा था कि पहाड़ी से भरभरा कर भारी  मलवा  सड़क पर गिरते हुए चारों और धूवें का गुब्बार उड़ाता हुआ नजर आया मानो लग रहा था की पहाड़ सीधे खिसकर नीचे आ रहा है वही लैंडस्लाइड होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बड़ी संख्या वाहन एवं राहगीर फस गए मार्ग बंद होने से  लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं पूर्व में भी नालूपानी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में दूसरे स्थान पर  लगातार लैंडस्लाइड हुआ था जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था एक बार फिर से नया लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो गया है बताया जा रहा है कि अभी नालू पानी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलने में समय लगेगा क्योंकि बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.