उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने भागीरथी इको सेंसटिव जोन की ली बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, September 9, 2025

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने भागीरथी इको सेंसटिव जोन की ली बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने  भागीरथी इको सेंसटिव जोन की ली बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी  निर्देश ,इको सेंसटिव जोन से संबंधित 9 प्रस्तावों पर हुई चर्चा



उत्तरकाशी।।जनपद के ईको सेंसटिव जोन में विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ईको सेंसटिव जोन में चल रही गतिविधियों, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और इन क्षेत्रों में पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।




उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लेकर गोमुख तक के क्षेत्र को घोषित किया गया है भागीरथी ईकों सेंसेटिव जोन के अंतर्गत अनुमत एवं विनियमित गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों के लिए मॉनीटरिंग कमेटी का अनुमोदन लिए जाने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने ईको सेंसटिव जोन में अलाउड, परमिटेड,और रेगुलेटेड वर्गों को विशेष ध्यान में रखते हुए परियोजना तैयार कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




मंगलवार को हुई बैठक में भागीरथी ईको सेंसटिव जोन से संबंधित विभिन्न विभागों के कुल 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ईको सेंसटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और सेंसेटिव जोन में ऐसी परियोजनाएं शुरू की जाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हों और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हों। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,सचिन सिंघल अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग उत्तरकाशी ,जिला पर्यटन विकास अधिकारी , बीडीओ भटवाड़ी अमित ममगांई,सहित संबंधित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

No comments:

Post a Comment