उत्तरकाशी-बेजुबान जानवर के लिए देवदूत बने फायर सर्विस कर्मी ,नदी के बीच टापू में फसे मवेशी का किया सकुशल रेस्क्यू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, September 11, 2025

उत्तरकाशी-बेजुबान जानवर के लिए देवदूत बने फायर सर्विस कर्मी ,नदी के बीच टापू में फसे मवेशी का किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तरकाशी-बेजुबान जानवर के लिए देवदूत बने फायर सर्विस कर्मी ,नदी के बीच टापू में फसे मवेशी का किया सकुशल रेस्क्यू 





उत्तरकाशी।।जनपद के बड़कोट तहसील के अंतर्गत खरादी,गंगनानी कुंड के पास यमुना नदी के बीच टापू पर एक गाय फस गई नदी में गाय के फसने की सूचना फायर स्टेशन बडकोट को मिली तो तत्काल फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और यमुना नदी में फसे मवेशी को निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू किया फायर सर्विस कर्मी यमुना के तेज बहाव में रस्सी के सहारे टापू पर पहुंचे फिर फायर कर्मियों ने यमुना नदी के तेज जल प्रवाह के बीच टापू में फसी गाय को कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों की सहायता से सुरक्षित नदी से रेस्क्यू किया और एक बेजुबान जानवर की जान बचाई।





No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.