Uttarkashi -पुलिस कर्मियों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर से खतरनाक लैंडस्लाइड जोन करवाया पार,बचाई महिला की जान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, September 10, 2025

Uttarkashi -पुलिस कर्मियों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर से खतरनाक लैंडस्लाइड जोन करवाया पार,बचाई महिला की जान

Uttarkashi -पुलिस कर्मियों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर से खतरनाक लैंडस्लाइड जोन करवाया पार,बचाई महिला की जान





उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह लैंडस्लाइड देखने को मिला रहा है।वहीं एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से चिन्यालीसौड से जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा था, गंगोत्री हाईवे नालूपानी लैंडस्लाइड जोन के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था जिससे गर्भवती महिला स्लाईडिंग जोन के पास फंस गई।ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा महिला के परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से महिला को स्ट्रेचर से खतरनाक लैंडस्लाइड जोन पार करवाकर बिना देरी किये यातायात पुलिस के सरकारी वाहन से देवीधार तक पहुंचाया और उसके बाद एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिये भेजा गया।और गर्भवती महिला की जान बचाई गई।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.