उत्तरकाशी-बारिश का अलर्ट, डी एम ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश किया घोषित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, July 1, 2025

उत्तरकाशी-बारिश का अलर्ट, डी एम ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश किया घोषित

उत्तरकाशी-बारिश का अलर्ट, डी एम ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश किया घोषित




उत्तरकाशी।।जनपद मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जिसके चलते  जनपद  में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ज्यादा बारिश  होने (ऑरेंज अलर्ट) की सम्भावना है। जिससे पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने की सम्भावना है स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए। जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में  सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में आज 1 जुलाई  (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.