उत्तरकाशी-प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी के साथ चार वन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 10, 2025

उत्तरकाशी-प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी के साथ चार वन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी-प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी के साथ चार वन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



-:अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया




उत्तरकाशी।। जनपद पुलिस द्वारा थाना मोरी क्षेत्र में कांजल काठ की लकड़ी की तस्करी करते 4 वन तस्करों को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल  द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुये संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व गतिविधियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।इसी  क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी-नैटवाड़  सड़क मार्ग पर छिवाड़ा खड्ड के पास चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन संख्या UK07DD-4924 (इनोवा कार) को रोककर चैक किया गया जिसमें चालक उवेश सहित हरक बहादुर, धनराज बुद्धा व देवराज बैठे थे। वाहन की तलाशी करने पर वाहन से 332 नग प्रतिबंधित कांजल काठ की कटोरेनुमा लकड़ी के टुकड़े बरामद किये गये।पूछताछ करने पर वन तस्करों द्वारा बताया गया कि वह मोरी क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी को लाकर सहारनपुर क्षेत्र में बेचने जा रहे थे।




पुलिस द्वारा वन विभाग नैटवाड सुपिन रेंज की टीम को मौके पर बुलाकर अभियुक्त गणों को बरामद माल के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार किए अभियुक्तों के नाम-उवेश पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम नाजिरपुर बेहट कोतवाली सहारनपुर देहात उ0प्र0 (चालक),हरक बहादुर पुत्र पदम बहादुर निवासी सैण्ठा धारापुरी जिला हुमला नेपाल, हाल नालापट्टी थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0,धनराज बुद्धा पुत्र हरक धनबुद्धा निवासी सड़की घाट थाना रुडकी घाट हुमला,देवराज पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी ग्राम इल्ला थाना रुडकी घाट हुमला नेपाल,गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार गोला- थाना मोरी,अ0उ0नि0 अजीत सिंह,कानि0 आदित्य,होमगार्ड-दिनेश मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.