विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, डॉ वी मुरुगेशन ने टीम को नगद पुष्कर देने की घोषणा की - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 10, 2025

विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, डॉ वी मुरुगेशन ने टीम को नगद पुष्कर देने की घोषणा की

विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, डॉ वी मुरुगेशन ने टीम को नगद पुष्कर देने की घोषणा की


 


नैनीताल।।। जनपद  में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा और उनके कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी को 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों को नैनीताल स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से गिरफ्तार किया।जब  शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहे थे।बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता  न्यायालय नैनीताल में कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसके पांच अन्य साथियों की एसीपी  लगनी थी। इसके लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसमें दो सदस्यों ने पहले ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे।परंतु तीसरे सदस्य मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा जानबूझकर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। शिकायतकर्ता को बताया गया कि जब तक प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये की रिश्वत नहीं दी जाती है।तब तक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।



मुख्य कोषाधिकारी के निर्देश पर अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे कार्यालय बुलाया। छह लोगों की ओर से कुल 3 लाख रुपये की मांग की जा रही है, जिसमें शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली जानी थी। शिकायत की पुष्टि होते ही पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में एक ट्रैप टीम गठित की गई और निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया।आरोपी दिनेश कुमार राणा, निवासी सैनिक स्कूल के पीछे नैनीताल और बसंत कुमार जोशी, निवासी गैस गोदाम रोड हल्द्वानी, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। इस साहसी कार्रवाई के लिए सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध  सतर्कता अधिष्ठान का साथ दें। किसी भी सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.