उत्तरकाशी-बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जांगथांग में आया ग्लेशियर मार्ग बंद,विद्युत आपूर्ति ठप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, March 15, 2025

उत्तरकाशी-बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जांगथांग में आया ग्लेशियर मार्ग बंद,विद्युत आपूर्ति ठप

उत्तरकाशी-बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जांगथांग में आया ग्लेशियर मार्ग बंद,विद्युत आपूर्ति ठप




उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री हर्षिल ,मुखवा ,धारली, झाला सुक्की  सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  जांगथांग  के पास आज दिन लगभग 12:00 बजे को हिमस्खलन/ ग्लेशियर आने से राष्ट्रीय मार्ग अवरुद्ध हो गया  बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू करने का  कार्य गतिमान है। बीआरओ की मशीनें राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है बताया जा रहा है कि मार्ग जल्द सुचारू होने की सम्भावना है।वहीं बर्फबारी के कारण मुखवा, धराली,में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है विद्युत विभाग के कार्मिकों  द्वारा हर्षिल तक विद्युत आपूर्ति सुचारू की गयी है। तथा मुखवा, धराली में कल सुबह 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना बताई जा रही है वर्तमान समय में हर्षिल घाटी मे बादल लगे है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.