उत्तरकाशी-भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौहान ने पूर्व विधायक से की शिष्टाचार भेंट,पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर हुई वार्ता - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, March 15, 2025

उत्तरकाशी-भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौहान ने पूर्व विधायक से की शिष्टाचार भेंट,पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर हुई वार्ता

उत्तरकाशी-भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौहान ने पूर्व विधायक से की शिष्टाचार भेंट,पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर हुई वार्ता 




उत्तरकाशी।।भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा वार्ता हुई।पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने नागेंद्र चौहान को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।पूर्व विधायक ने कहा कि नागेंद्र चौहान का पार्टी में लंबे समय किया गया कार्य एवं अनुभव  भाजपा संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि हम सब मिलकर पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने भी संगठन को और सशक्त करने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.