उत्तरकाशी-सिलक्यारा सुरंग के बहार पलटी लोडर मशीन,ऑपरेटर की मौके पर मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया जिला अस्पताल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, March 25, 2024

उत्तरकाशी-सिलक्यारा सुरंग के बहार पलटी लोडर मशीन,ऑपरेटर की मौके पर मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया जिला अस्पताल

उत्तरकाशी-सिलक्यारा सुरंग के बहार पलटी लोडर मशीन,ऑपरेटर की मौके पर मौत पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए लाया जिला अस्पताल 



उत्तरकाशी।।यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन चर्चित सिलक्यारा सुरंग से दुखद खबर है। सुरंग के बाहर कार्य कर रहे लोडर मशीन के अचानक सड़क के बाहर पलटने से ऑपरेटर गोविंद कुमार निवासी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।


बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे सिलक्यारा सुरंग के बाहर काम में लगी लोडर मशीन अचानक सुरंग के बाहर बनी सड़क के बाहर खाई में गिर गया। इसमें बैठा मशीन ऑपरेटर लोडर के पलटने से गंभीर रुप से चोटिल हो गया, जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि ये वही सिलक्यारा सुरंग है जहां नवंबर 2023 को 41 मजदूर भूधंसाव के चलते अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में 17 दिन लग गए थे। इन दिनों सुरंग में डिवाटरिंग का काम चालू है। इसके अलावा सुरंग के बाहर भी  काम चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.