गंगोत्री विधानसभा से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल भाजपा में हो सकते शामिल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, March 15, 2024

गंगोत्री विधानसभा से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल भाजपा में हो सकते शामिल

गंगोत्री विधानसभा से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल भाजपा में हो सकते शामिल, विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से दिया इस्तीफा




उत्तरकाशी।।जनपद के   गंगोत्री विधानसभा से 2002 और 2012 में कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल शनिवार को देहरादून में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज पूर्व विधायक गंगोत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से  अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा को दे दिया है हालांकि उन्होंने इस्तीफा में व्यक्तिगत कारणों की बात लिखी है।लेकिन सूत्रों की माने तो पूर्व से ही ये कयास   लगाए जा रहे थे कि  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भाजपा में जल्द शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि कल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिल हो होंगे। बताते चलें पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण उत्तराखंड में  2002 में गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे।और  उत्तराखंड में पहली निर्वाचित सरकार में विधायक बने थे। उसके बाद 2007 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विजयपाल सजवाण गंगोत्री विधानसभा से चुनाव हार गए थे उसके बाद 2012 में पुनः गंगोत्री विधानसभा से विजयपाल सजवाण कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते उसके बाद  2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को अस्तित्व में लाने वाले वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण यदि भाजपा का दामन थामते है।तो गंगोत्री विधानसभा में विपक्ष बहुत ही कमजोर स्थिति में आ जाएगा।




वहीं गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने के कयासों से  राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो रखा है। और लगातार राजनीतिक गलियारों  में यह चर्चा बनी हुई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को गंगोत्री विधानसभा से काफी मजबूती मिलेगी पूर्व में ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।और आज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा जयेन्द्री राणा भी भाजपा में शामिल हो गई है तो लगातार अन्य दलों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है इससे यह लग रहा है की आने वाले लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव में भाजपा को उत्तरकाशी जनपद सहित गंगोत्री विधानसभा से मजबूती प्रदान होगी।

No comments:

Post a Comment

1235