उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 मुहिम उदयन के तहत पुलिस लगातार अवैध नशे का कारोबार करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देश पर सभी थाना प्रभारी, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रखा गया हैऔर तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/धरासू प्रशांत कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर देर रात्रि को चैकिंग अभियान के दौरान दैवीसौड़ के पास एक वाहन संख्या UK06 T 4373 (स्विप्ट डिजायर) से पप्पू सिंह नाम के व्यक्ति को 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा मौके पर से वाहन को सीज किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।
गिरफ्तार अभियुक्त-पप्पू सिंह पुत्र श्री सुंदर सिंह निवासी ग्राम खालसी तहसील चिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी उम्र-36 वर्ष।
बरामद माल- 18 पेटी अंग्रेजी शराब (Soulmate Whisky) कीमत करीब 1,30,000 रु0
पुलिस टीम-
1- म0उ0नि0 शशि राणा
2- हे0कानि0 अरविन्द गिरी
3- कानि0 विजेन्द्र सिंह
4- कानि0 अजय चंदेल


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.