उत्तरकाशी-सेवा संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे प्रभारी मंत्री,राज्य में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार- सौरभ बहुगुणा
उत्तरकाशी ।।।जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली सहित कई जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया। सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।वहीं सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजन में अधिकांश ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास मौके पर ही किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने शिकायत निस्तारण की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है, जो निराशाजनक है।
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार की भावना के साथ सरकार सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। पिछले अभियान में 1099 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विभिन्न विभागों द्वारा जनहित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं राज्य में शीतकालीन पर्यटन, आदि कैलाश यात्रा और वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देकर रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
सेवा संकल्प कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल ‘जी भाई जी और रामकौशल सांस्कृतिक दल ने सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।शिविर में डेरी विकास विभाग के दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन कार्यक्रम में श्रीमती मंजू देवी को रू. 10 हजार, विनीता देवी को रू. 7 हजार, अशरफी देवी को रू. 5 हजार राशि के चेक दिए गए। उद्यान विभाग द्वारा उद्यान सचल दल के सियाराम को रू. 2.32 लाख, देवेंद्र सिंह को रू. 2.40 लाख, सुरेंद्र सिंह को रू. 2.40 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में छह बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके नजदीक ही मिल सके।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, गिरीश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, राजदीप परमार, जिला महामंत्री महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, प्रकाश चंद रमोला, मनीष कुकरेती, चंडी प्रसाद भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा,सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.