उत्तरकाशी-भारी ओलावृष्टि किसानों की फसलों को नुकसान,किसानों ने की मुवावजे की मांग
![]() |
उत्तरकाशी।। जनपद के डुंडा प्रखंड के अंतर्गत गाजणा पट्टी में अचानक शाम मौसम बदला और भारी ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र में करीब आधे घण्टे तक जबदस्त ओलावृष्टि होने के कारण लोगों के खेत खलियान,घरों के आंगन ,छत में ओले ही ओले दिखाई दे रहे थे।ओलावृष्टि से पूरी घाटी सफेद चादर से ढक गई ऐसा लग रहा था कि मानों बर्फबारी हो रही है वहीं भारी ओलावृष्टि के कारण गाजणा क्षेत्र के किसानों की गेहूं,आलू,दाल आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी की गाजणा पट्टी के कमद, कुमारकोट, ठाण्डी, ब्रह्मपुरी, भड़कोट आदि गांवों में ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है वही किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.