उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गुगाड के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और जनपद में बारिश के एलो अलर्ट के चलते गंगोत्री धाम की यात्रा पर दिन तक रहेगी रोक
उत्तरकाशी।। जनपद में बारिश के एलो अलर्ट और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गुगाड के पास हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगोत्री धाम की यात्रा पर आगामी दो दिन के लिए रोक लगा दी है। वही पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी ने कहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गुगाड के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है।जिसके कारण मार्ग में हजारों यात्री फंस रहे हैं। साथ ही मौसम विभाग ने जनपद के लिए एलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है इसी को देखते हुए गंगोत्री धाम की यात्रा पर आगामी दो दिन के लिए रोक लगाई गई है जो चारधाम यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आ रहे हैं उनको अब उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में ही रोका जाएगा यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा पर अब दो दिन के बाद ही जा पाएंगे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.