उत्तरकाशी-20 घण्टे से बन्द है गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग,भारी संख्या में फसे तीर्थ यात्री मार्ग में,लगातार लैंडस्लाइड होने से बीआरओ को मार्ग खोलने आ रही दिक्कतें - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, September 22, 2022

उत्तरकाशी-20 घण्टे से बन्द है गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग,भारी संख्या में फसे तीर्थ यात्री मार्ग में,लगातार लैंडस्लाइड होने से बीआरओ को मार्ग खोलने आ रही दिक्कतें


उत्तरकाशी-20 घण्टे से बन्द  है गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग,भारी संख्या में फसे तीर्थ यात्री मार्ग में,लगातार लैंडस्लाइड होने से बीआरओ को मार्ग खोलने आ रही दिक्कतें




उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 20 घंटे से हेल्कूगाड  के पास बंद है वही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से कल शाम से हजारों की संख्या में तीर्थयात्री  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे हैं। वही है हेल्गुगाड में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण बीआरओ को मार्ग खोलने में दिक्कत हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से मार्ग में फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। और यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं कि जल्दी से मार्ग खुले और आगे की ओर प्रस्थान किया जाए लेकिन फिलहाल हेल्गुगाड में जिस प्रकार से लगातार भारी भूस्खलन हो रहा है मार्ग खुलने में अभी वक्त लगना बताया जा रहा है। आपदा विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार NH-108  हेल्गूगाड में दो जेसीवी एवं एक पोकलैण्ड द्वारा मार्ग खोलने की कार्यवाही गतिमान है। उक्त स्थान पर OC बीआरओ, राजस्व टीम,पुलिस व आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर/ QRT टीम मौके पर मौजूद हैं। यात्री/वाहनों को हीना,भटवाड़ी, गंगनानी, आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका गया हैं।



वही चार धाम यात्रा पर आए यात्रियों का कहना है कि हम लोग कल शाम 4:00 बजे से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने के कारण मार्ग में  फसे हैं जिस कारण रात भर हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा किसी किसी यात्री को तो वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। फिलहाल मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

1235