उत्तरकाशी-जनपद में हो रही लगातार बारिश से मनेरी भाली जल विधुत परियोजना फेज-1 में विधुत उत्पादन ठप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, July 18, 2022

उत्तरकाशी-जनपद में हो रही लगातार बारिश से मनेरी भाली जल विधुत परियोजना फेज-1 में विधुत उत्पादन ठप

उत्तरकाशी-जनपद में हो रही लगातार बारिश से मनेरी भाली जल विधुत परियोजना फेज-1 में विधुत उत्पादन ठप





उत्तरकाशी(ब्यूरो)।। मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना फेज-1  में पिछले 12 दिनों से विद्युत उत्पादन नहीं हो रहा है।मनेरी भाली परियोजना फेज-1तिलोथ  में 90 मेगा वाट विद्युत उत्पादन होता है। जिससे एक दिन में लाखों रुपए की आय सरकार की  होती है लेकिन पिछले 12 दिनों से विद्युत उत्पादन ठप होने के कारण सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। वही जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक (डी जी एम फेज-1 )भरत भरद्वाज  का कहना है। कि जनपद में हो रही बारिश के कारण भागीरथी नदी में अत्यधिक गाद आ रही है जिसके  कारण विद्युत उत्पादन नहीं हो पा रहा है। गाद कम होने पर फिर से विद्युत उत्पादन शुरू किया जाएगा।




जनपद हो रही लगातार बारिश से बिजली परियोजनाओं पर भी असर पड़ रहा है। बरसात के कारण भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से तिलोथ पावर हाउस में  तीनों  टरबाइनें थम गईं। मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना  फेज-1 में यूजेवीएनएल को तीन टरबाइनों से 90 मेघावाट व 2.61 मिलियन यूनिट के उत्पादन का लाभ मिलता है। बरसात में विभाग को नदी में अधिक गाद आने के कारण बारबार नुकसान उठाना पड़ता  है। मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना फेज-1 की तीनों  टरबाइन में जनरेशन पिछले 12 दिनों से ठप पड़ा है। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.