रोमानिया में स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों ने विश्व शांति और यूक्रेन में फंसे लोगों की सलामती के लिए किया गायत्री मंत्र का जाप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, March 2, 2022

रोमानिया में स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों ने विश्व शांति और यूक्रेन में फंसे लोगों की सलामती के लिए किया गायत्री मंत्र का जाप


रोमानिया में स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय  छात्रों ने विश्व शांति और यूक्रेन में फंसे लोगों की सलामती के लिए किया  गायत्री मंत्र का जाप




उत्तरकाशी।।यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारत के छात्र अब अपने देश आने का इंतजार कर रहे है। इस दौरान छात्र यूक्रेन में फसे लोगों  की हिफाजत के लिए विशेष पूजा अर्चना कर गयात्री मंत्र का जप भी कर रहे है। उत्तरकाशी के छात्र आशीष नोटियाल ने एक वीडियो के माध्य्म से बताया।  कि यूक्रेन और रूस के बीच लगातार युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। जिससे छात्रों के परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। आशीष और उसके साथ गुजरात के निखिल ने कहा कि हालांकि रोमानिया में काफी  भारतीय छात्र पहुंच चुके हैं।



उत्तरकाशी जिले के भी  छात्र यूक्रेन में फसे है।  उत्तरकाशी के छात्र आशीष नोटियाल ने एक वीडियो जारी कर  बताया की वह रोमानिया में पहुंच गए। जहां उनके साथ भारत देश के विभिन्न राज्यों से एक हजार से भी अधिक छात्र  रोमानिया में है। जहां वह अब अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। यहां पर व्यवस्थाएं काफी अच्छी है बताया की जंग के बीच यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल घर वापसी के लिए और विश्व शांति के लिए आज सभी भारतीयों छात्रों  ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती के लिए पूजा-पाठ कर गयात्री मन्त्र का जाप किया।

No comments:

Post a Comment

1235