उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में रैली में उमड़ा जन सैलाब - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, February 12, 2022

उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में रैली में उमड़ा जन सैलाब


उत्तरकाशी-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में  रैली में उमड़ा जन सैलाब




उत्तरकाशी।।बाबा विश्वनाथ की धरा उत्तरकाशी में आज गंगोत्री विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन रैली  में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा  हजारों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर मुख्य बाजार में रैली निकाली व जोशियाड़ा स्थित ट्रक यूनियन मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया।उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री विधानसभा में आज उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के पक्ष में एक विशाल रैली में हिस्सा लिया और जोशियाड़ा नगरपालिका क्षेत्र में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि  आज जो विशाल रैली युवाओं, बुजुर्गों सभी आम जन का हुजूम  गंगोत्री विधानसभा में देखने को मिला है इससे यह लगता है कि गंगोत्री से कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है। इतना ही नहीं प्रीतम सिंह  भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार  पर जमकर बरसे प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा वालों की कथनी और करनी में अंतर है। इन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे तो जरूर किये लेकिन उनको पूरा करने का काम नहीं किया है। आज जनता सबसे ज्यादा महंगाई की मार से त्रस्त है।युवा बेरोजगार  इसलिए इस बार उत्तराखंड की जनता ने मन बना लिया है कि  भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी  है।





इस अवसर पर  कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने कहा कि हम विकास और अपने आगामी विजन पर लोगों से वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि जो जनसैलाब आज उत्तरकाशी की नगरी में जनता ने उनके समर्थन में दिया उससे निश्चित है कि कांग्रेस अपार बहुमत से जीतकर राज्य में सरकार बना रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो वायदे उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किये है उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा 


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस ब्लॉक/शहर अध्यक्ष एवं अनुसांगयिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235