उत्तरकाशी-आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी लापरवाही, आधिकारिक ग्रुप में 5 घंटे तक बंद रखा एनएच मार्ग बंद करने सूचना दी लेकिन खोलने की नहीं दी.... सिस्टम की लापरवाही - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, August 31, 2026

उत्तरकाशी-आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी लापरवाही, आधिकारिक ग्रुप में 5 घंटे तक बंद रखा एनएच मार्ग बंद करने सूचना दी लेकिन खोलने की नहीं दी.... सिस्टम की लापरवाही

उत्तरकाशी-आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी लापरवाही, आधिकारिक ग्रुप में 5 घंटे तक बंद रखा एनएच मार्ग बंद करने सूचना दी लेकिन खोलने की नहीं दी.... सिस्टम की लापरवाही 






उत्तरकाशी।।जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।सुबह करीब 7:30 बजे रानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद हो गया था। विभाग ने इसकी सूचना अपने आधिकारिक ग्रुप में साझा की।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और थी NH बड़कोट की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर दोपहर 12 बजे ही मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू कर दिया था।मार्ग खुलने के बाद भी आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी द्वारा शाम 5:20 बजे तक मार्ग खुलने की कोई सूचना ग्रुप में नहीं डाली गई। आखिरकार शाम 5:30 बजे विभाग ने सूचना जारी की कि मार्ग 12 बजे खुल गया था। आपदा प्रभावित जनपद में ये कैसी लापरवाही।





उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन विभाग पर बड़ा सवाल-:

1-:इस समय उत्तराखंड राज्य सरकार ने सभी आपदा से संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है लेकिन उत्तरकाशी जनपद आपदा विभाग सोया है।।

2-:यमुनोत्री हाईवे चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण मार्ग है जहां हजारों यात्री और स्थानीय लोग प्रति घंटे मार्ग की अपडेट पर निर्भर रहते हैं इस समय ऐसी लापरवाही।।


3-:5 घंटे तक आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी ने जब मार्ग खुल गया था तो क्यों नहीं मार्ग खुलने की सूचना अपने आधिकारिक ग्रुप में साझा की।।


आपदा प्रभावित क्षेत्र उत्तरकाशी में ऐसी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, यह कहना मुश्किल है। समय पर सही सूचना ही आपदा प्रबंधन की पहली जिम्मेदारी है। लेकिन उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन विभाग इस प्रकार की लापरवाही आपदा प्रबंधन अधिकारी और कर्मचारियों के कारण भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि बड़ी लापरवाही आपदा प्रबंधन विभाग की है।आपदा प्रबंधन विभाग से इस मामले पर कारण बताओ नोटिश के निर्देश दिए गए है।अब देखना होगा कि इस लापरवाही पर क्या कुछ कार्यवाही होती है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.