उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, September 1, 2026

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच



उत्तरकाशी।।जनपद  के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बलूनी अस्पताल, देहरादून की ओर से आगामी 6 सितंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, उत्तरकाशी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।बलूनी अस्पताल देहरादून समय-समय पर उत्तराखंड के दूरस्थ जिलों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।उन जनपदों एवं अन्य स्थानों पर  निःशुल्क शिविर लगाकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाता है। इसी क्रम में यह शिविर उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आगामी 6 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है।पूर्व में भी बलूनी अस्पताल द्वारा उत्तरकाशी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समय समय पर किया गया बलूनी अस्पताल देहरादून के डायरेक्टर डॉ. उदय शंकर बलूनी ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए लगाया जाता है। ताकि मरीजों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श मिल सके।और मरीज अपना इलाज समय करवा सकें। 



-:शिविर में  विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच सुविधाएं।।

-:ब्लड शुगर जांच

--ब्लड प्रेशर जांच

-:ई.सी.जी.

-:डिजिटल एक्स-रे एवं फिजियोथेरेपी परामर्श


1-:डॉ. उदय शंकर बलूनी - लेप्रोस्कोपिक सर्जन,पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय, अग्न्याशय से संबंधित रोगों का आधुनिक दूरबीन विधि से उपचार, हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की पथरी, फिस्टुला आदि का मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (छोटे चीरे वाली सर्जरी) में विशेषज्ञ।।


2-:डॉ. विष्णु वाजपेयी - ऑर्थोपेडिक सर्जन,हड्डी, जोड़, नस एवं मांसपेशियों के रोगों के विशेषज्ञ। फ्रैक्चर, स्पोर्ट्स इंजरी, गठिया, कमर दर्द, घुटना दर्द, कंधे के दर्द एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श।।



बलूनी अस्पताल देहरादून में  लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, एंडोस्कोपी (गैस्ट्रो), अल्ट्रासाउंड जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।बलूनी  अस्पताल 40 बेड एवं NABH मान्यता प्राप्त है, जहां आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड (SGHS), CGHS और CAPF कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए मान्य है।


बलूनी अस्पताल देहरादून ने उत्तरकाशी जनपद के सभी लोगों से अपील है कि इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.