Breaking news-तेज बहाव में बही क्रेटा,घटना में दो लोगों की मौत एक युवती घायल, एसडीआरएफ ने देर रात्रि तक चलाया रेस्क्यू अभियान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, September 1, 2026

Breaking news-तेज बहाव में बही क्रेटा,घटना में दो लोगों की मौत एक युवती घायल, एसडीआरएफ ने देर रात्रि तक चलाया रेस्क्यू अभियान

Breaking news-तेज बहाव में बही क्रेटा,घटना में दो लोगों की मौत एक युवती घायल, एसडीआरएफ ने देर रात्रि तक चलाया रेस्क्यू अभियान 



देहरादून।।जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा सड़क मार्ग पर स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बह गया घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गई जबकि एक युवती घायल हुई है। SDRF टीम डाकपत्थर को सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए टीम  रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उक्त क्रेटा वाहन में 01 युवक एवं 02 युवतियां सवार थे। SDRF टीम द्वारा देर रात्रि में विषम परिस्थितियों में  सर्चिंग  अभियान चलाया गया।




सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र  मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।SDRF टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद SDRF जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.