उत्तरकाशी-प्रधान संगठन डुंडा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल रजवार को कांग्रेस संगठन में दी गयी अहम जिम्मेदारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, September 6, 2021

उत्तरकाशी-प्रधान संगठन डुंडा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल रजवार को कांग्रेस संगठन में दी गयी अहम जिम्मेदारी

 उत्तरकाशी-प्रधान संगठन डुंडा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल रजवार को कांग्रेस संगठन में दी गयी अहम जिम्मेदारी 


-:राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हुए नियुक्त



उत्तरकाशी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  ने प्रधान संगठन वि0ख0 डुंडा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजवाल रजवार को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उन्हें बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कांग्रेस संगठन में उनके विशेष योगदान को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के अनुमोदन पर उन्हें राजीव गांधी पंचायत राज संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। साथ ही आशा और विश्वास के साथ उनसे अपेक्षा की गई कि अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए "अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस" की भावना तथा प्रदेश व जिला कांग्रेस के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की गौरवमयी परंपराओं के अनुरूप पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करेंगे।



इस असवर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डुंडा दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष भटवाड़ी कमल सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, जयवर्धन बिष्ट, खेमराज राणा, भगत रावत, रामगोपाल नौटियाल, कल्याण सिंह राणा, दशरथ पंवार, राजेश उप्पल व अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235