उत्तरकाशी-प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया, विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से करेगी बाहर ,राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, September 30, 2021

उत्तरकाशी-प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया, विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से करेगी बाहर ,राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार

 उत्तरकाशी-प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया, विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से करेगी बाहर ,राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार




उत्तरकाशी।।। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की  प्रवक्ता  गरिमा मेहरा दसौनी एवं पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण ने आज जनपद मुख्यालय के GMVN गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड सरकार की विफलताओं के साथ प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के बिभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। 


प्रेसवार्ता की शुरुआत कर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देवस्थानम बोर्ड, बेरोजगारी, महंगाई, मुख्यालय में बसअड्डे, पार्किंग, जलविद्युत परियोजनाएं, नमामि गंगे में भ्रष्टाचार, PMGSY की सड़कों में अनियमितताएं, जोशियाड़ा मोटर पुल, लाटा-सौरा, तिलोथ पुल, इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली, ITI, पॉलिटेक्निक भवन, जिला अस्पताल की दुर्दशा, कोविड बजट में अनियमितता, भटवाड़ी में बहुद्देशीय भवन से लेकर पर्यटन एवं तीर्थाटन के साथ चारधाम यात्रा में देवस्थानम ई-पास रजिस्ट्रेशन से उत्पन्न समस्याओं पर जमकर भाजपा सरकार पर हमला किया । विजयपाल सजवाण ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र ओर बड़ी बड़ी सभाओं में किये वायदे याद दिलाकर कहा कि जिस उम्मीद ओर विश्वास से यहां की जनता ने भारीभरकम बहुमत के साथ चुना।राज्य सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है   निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव 2022  मे जनता इसका  जवाब देगी।





इसके बाद प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड सरकार की विफलताओं ओर पूर्व की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता से तुलनात्मक अध्ययन के बाद अंतर्मन से विकास परक सरकार चुनने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्री और तीन प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा का इस प्रदेश से सफाया निश्चित है। प्रदेश की जनता ऐसी निरंकुश सरकार को सबक सिखाएगी, 2022 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री से कांग्रेस निश्चित ही अपार बहुमत से जीतकर उत्तराखंड में सरकार बनाने के मिथक को कायम रखेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई थी। वह प्रदेश की भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा क्या आज उत्तराखंड राज्य में बेरोजगारी दर बहुत ज्यादा हो गई है रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। देवस्थानम एक्टर को चारों धामों में जबरन थोपा गया है। इतना ही नहीं गरिमा दसोनी ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं पर भाजपा के ही महिला कार्यकत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। लेकिन आज तक उन नेताओं पर कोई कार्यवाही तो दूर की बात उनकी सदस्यता तक रद्द नहीं की गई। भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है वही प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली बार सत्य कहा है। कि राज्य की बागडोर निकम्मों के हाथों में सौंपी है जिन्होंने उत्तराखंड आंदोलनकरियों के साथ छलावा किया  है।राज्य की जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव 2022 में सबक सिखाएगी।




इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, कविता जोगेला, सविता भट्ट, युवा कांग्रेस के संतोष कुमार, जसपाल पंवार , रविन्द्र पंवार NSUI के सुधीश पंवार सहित प्रेस के साथी मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व सैनिक  गोपेश्वर  प्रसाद भट्ट  ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235