उत्तरकाशी-पर्यटक को बचाने के लिए जान पर खेल गई पुलिस,गहरी खाई में फंसे पर्यटक के लिए देवदूत बनकर आई उत्तरकाशी पुलिस - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, September 28, 2021

उत्तरकाशी-पर्यटक को बचाने के लिए जान पर खेल गई पुलिस,गहरी खाई में फंसे पर्यटक के लिए देवदूत बनकर आई उत्तरकाशी पुलिस

 

उत्तरकाशी-पर्यटक को बचाने के लिए जान पर खेल गई पुलिस,गहरी खाई में फंसे पर्यटक के लिए देवदूत बनकर आई उत्तरकाशी पुलिस




उत्तरकाशी।।हर्षिल घाटी में एक गहरी खाई में  फंसे एक पर्यटक के लिए देवदूत साबित हुई। उत्तरकाशी पुलिस ,दिल्ली से हर्षिल घाटी में आये एक पर्यटक का एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़ते समय  पैर फिसल जाने के कारण पर्यटक गहरी खाई में जा गिरा  पर्यटक को बचाने के लिए हर्षिल थाना के प्रभारी अजय शाह और उनकी टीम ने अपनी जान की परवाह किये बगैर ऊंची पहाड़ी पर जोखिम भरा रेस्क्यू कर पर्यटक की जान बचाई। 




बताते चलें कि यह घटना  दक्षिणी दिल्ली  के रहने वाले संजय शेफर्ड के साथ हुई। जो दिल्ली से हर्षिल घाटी में घूमने आए  संजय ट्रैवल जगत का बड़ा नाम हैं, दुनिया के टॉप 10 ट्रेवल में उनका नाम आता है।  संजय शेफर्ड  हर्षिल के होटल डिंगडांग में ठहरे हुए हैं। लेखन के क्षेत्र से जुड़े संजय सोमवार को हर्षिल में स्थित लामा टॉप पे शाम को 4 बजे चढ़ाई चढ़ रहे थे यह  काफी ऊंची पहाड़ी मानी जाती है। करीब चार किलोमीटर तक चढ़ने के बाद अचानक उनका पैर फिसल  गया और वे पानी से भरी खाई में गिर गए। जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए।संजय शेफर्ड  कुछ दूर जाकर ककोरागाड़ में पानी से बाहर निकल गए, लेकिन शाम होने और दिशाभ्रम की वजह से उनकी मुश्किल बढ़ गईं। गनीमत रही कि उनका मोबाइल बच गया था।अगर मोबाइल सुरक्षित न रहता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी  लेकिन मोबाइल में चार्जिंग बहुत की कम थी। किसी तरह उन्होंने सूचना होटल पर दी।




वहीं  होटल प्रबंधन ने मदद के लिए हर्षिल थाना के प्रभारी अजय शाह से संपर्क किया। सूचना मिलते ही अजय शाह अपनी टीम एवं  गांव के लोग माधव रावत तथा संदीप रावत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। संजय से संपर्क कर अजय ने उनसे लाइव लोकेशन मांगी। इस बीच शाम हो चुकी थी और लामा पहाड़ी पर अंधेरा हो चला था। फिर मौका गवांए बिना अजय अपनी टीम के साथ लामा टॉप पर चढ़ने लगे। पहाड़ की दुर्गम चढ़ाई और जंगली जंवारों के खतरे का सामना करते हुए लाइव लोकेशन की मदद से थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ संजय तक पहुंचे गए और उनको सकुशल पहाड़ी से नीचे लाकर उपचार कराया। इसके बाद टीम ने संजय को उनके होटल छोड़ दिया।रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम के सदस्य अजय शाह थानाध्यक्ष हर्षिल, कानि0 जगत सिंह चौहान, कानि0 कुलदीप तोमर,कानि0 डोडी सिंह चौहान, कानि0 सतीश जोशी,कानि0 कपिल जोशी होमगार्ड सुरेश, होमगार्ड धन सिंह




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235