उत्तरकाशी-विभिन्न निर्माण कार्यों की धीमी गति को देख,"ग्रमीण निर्माण विभाग" की कार्यशैली से नाराज हुए जिलाधिकारी,साथ ही निर्देशों का पालन न करने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के वेतन रोकने के दिये निर्देश
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjkh8-_WZ02uULsclJkVVqPFwl47XmN-mqiP8kmIGwc8nVo2sjMlYjh6oxo2VoIO1UIHVHUZFH1Wii52ohcUp0tUYehqS_9puSnbscgWtBcg4_MFHVglSXbhWu4s8aA81g_Ql7K8sAyKsfR/s320/IMG-20210630-WA0048.jpg) |
|
उत्तरकाशी।। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय सहित आसपास हो रहे विभिन्न निमार्ण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया ।डी एम ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पुस्तकालय में गतिमान पुनः निर्माण, कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के पुनः निर्माण कार्यो में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश ग्रमीण निर्माण विभाग को दिए। जनपद की इकलौती जिला पुस्तकालय में पाठकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु आधुनिकता के साथ वुडन लुक में नजर आएगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने पूर्व निरीक्षण में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को पुस्तकालय के निमार्ण कार्यो की निगरानी व गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्रता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए थे। परन्तु जिला शिक्षाधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं किया । जिस कारण जिलाधिकारी ने आज जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEioRp_ERDiiNeoBDLYUuyWHwN-F9uRYVy3kDkM-_qpZYZa2zXivpWLYLExySTIhLuYbA1xaJ2klTBawIeup0n3vue44RyqTe7c-MXn5Igaepxmr9BdBGmbUqg2er6LnsHxyIntEhRWLVCCd/s320/IMG-20210630-WA0049.jpg) |
|
जिलाधिकारी ने भटवाडी टैक्सी स्टेंड के पास 15 लाख की लागत से निर्माणाधीन पार्किंग सहित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व कलेक्ट्रेट आवासीय कालोनी के समीप निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया।साथ कार्यदायी संस्था को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को जुलाई अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पार्क के अन्दर मनोहर कलाकृतियां के साथ ही बच्चों के मनोरंजन व खेलने के लिए झूले इत्यादि लगाने के भी निर्देश दिए। ![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqn-NuuCY6swws0LJ5o7mwnLUvzmKf_CS1PoGCrFxUu5kUX1z27Ae5xjURfOjp0H9AS-7MP3_opkZq4ywbiFX221JLJJsHJJZbffF2CRL3q7zKPRklzE_WxvzCfueCzuUBpgyqoBz4MlLj/s320/IMG-20210630-WA0045.jpg) |
|
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्माणाधीन तिलोथ मोटर पुल का निरीक्षण किया। जो बिगत 8 सालों से अब तक नहीं बन पाया है।इस पुल के न बनने से स्थानीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना 2013 से करना पड़ रहा है यही नहीं पिछले साल से पुल पर वाहनों का आवागमन भी बन्द पड़ा है।पुल बनने की उम्मीद लोगों में जगी तो है पर निर्माणधीन तिलोथ पुल का कार्य सुस्त गति से चल रहा है इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को पुल निर्माण के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुल के डिजाईन का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन निर्वाचन भवन (वेयर हाउस) का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र नेगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीन कुश, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल
No comments:
Post a Comment