उत्तरकाशी।"नेहरू पर्वतारोहण संस्थान"के पहले प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट,जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को किया फतह,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बार एसोसिएशन ने कर्नल अमित बिष्ट को किया सम्मानित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, July 1, 2021

उत्तरकाशी।"नेहरू पर्वतारोहण संस्थान"के पहले प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट,जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को किया फतह,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बार एसोसिएशन ने कर्नल अमित बिष्ट को किया सम्मानित

 

उत्तरकाशी।"नेहरू पर्वतारोहण संस्थान"के  प्रधानाचार्य  कर्नल अमित बिष्ट ने रचा इतिहास ,प्रधानचार्य पद पर रहते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को किया फतह,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बार एसोसिएशन ने कर्नल अमित बिष्ट को  किया सम्मानित


उत्तरकाशी।। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट निम उत्तरकाशी के पहले प्रधानाचार्य है जिन्होंने प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए  विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया।आज तक निम उत्तरकाशी के किसी भी प्रधानाचार्य ने प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए एवरेस्ट की चोटी को फतह नहीं किया था यह गौरव कर्नल अमित बिष्ट प्राप्त हुआ।वहीं उत्तरकाशी बार एसोसिएशन ने कर्नल अमित बिष्ट के इस ऐतिहासिक कार्य  के लिए  अमित बिष्ट का सम्मान किया।बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश नौटियाल ने कहा कि कर्नल अमित बिष्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रचा है और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी सहित प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है इसके लिए बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने अमित बिष्ट और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।



बताते चले  एक  जून 2021  को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान की सयुंक्त टीम के सदस्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट सहित निम के हवलदार अनिल चौधरी, इंस्ट्रक्टर दीप बहादुर शाही और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान एवं विंटर गेम्स के हवलदार इकबाल खान, हवलदार चंद्र नेगी और महफूज इलाही ने सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी जिसकी ऊंचाई (8848. 86 मीटर)  एवरेस्ट को  फतह  किया इस सयुंक्त टीम के टीम लीडर जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा सेना मेडल रहे।।


कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि जब हमारी मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई तो उन्होंने कहा कि मैं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में शीघ्र दौरे पर आऊंगा साथ ही  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान की संयुक्त टीम को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।


इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट जयप्रकाश नौटियाल,विमल नौटियाल,बुद्धि सिंह पंवार,हरि सिंह गुसांईं,मुरारी लाल भट्ट ,वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुड़ियाल,आरविंद कुड़ियाल,आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235