नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में विश्व की सर्वोच्च चोटी "माउंट एवरेस्ट पर्वत" का किया आरोहण
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा विश्व की सर्वोच्च पर्वत माउंट एवेरेस्ट पर आज सुबह चोटी पर आरोहण कर, NIM का झंडा फहरा कर देश व दुनिया मे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी का नाम ऊंचा किया है।उनकी इस उपलब्धि पर होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने कर्नल अमित बिष्ट व उनकी टीम को इस सफलता के लिये बहुत बहुत बधाई,व शुभकामनाएं दी है ।वहीं होटल एसोसिएशन ने कहा कि NIM जैसे संस्थान का उत्तरकाशी में होना हम सभी के लिये गौरव, गर्व की बात है, संस्थान ने अनेक पर्वतारोही देश- दुनिया को दिये है।सुश्री बछेंद्रीपाल, सुमन कुटियाल, विष्णु सेमवाल, दशरथ रावत, पूनम राणा, रवि चौहान, विनोद गुसाईं सहित एक दर्जन से ज्यादा स्थानीय युवाओ, महिलाओं ने एवेरेस्ट फतेह किया है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.