उत्तरकाशी ब्रेकिंग-भारी भूस्खलन से 70 भेड़-बकरियों की मलबे में दबने और बहने से मौत
उत्तरकाशी।।। भटवाडी प्रखंड में कल रात्रि को सोनगाड़ में भारी भूस्खलन होने के कारण 65 से 70 भैड-बकरियां भागीरथी नदी में जा गिरी और कुछ मलबे दब गई वहीं जानकारी के अनुसार थाना हर्षिल अश्वनी बलूनी व आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत द्वारा 10 मृत बकरीयों का रेस्क्यू भागीरथी नदी से किया गया है ।साथ राजेश रावत द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू कार्य रात्रि 1 बजे तक चला।गम्भीर सिंह ग्राम नाल्ड,धर्मेंद्र सिंह ग्राम नाल्ड और राजा सिंह ग्राम बगोरी हर्षिल की ये सभी भेड़-बकरियां बताई जा है।
![]() |
वहीं उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी ने भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पीड़ितों से बातचीत की और लगातार घटना के हालतों पर जानकारी लेते रहे
वहीं फिलहाल अन्य भेड़-बकरियों की खोजबीन की जा रही है
रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.