उत्तरकाशी-"होली मिलन"कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिलाएं,हर्षोल्लास से मनाया "होली मिलन" 2022 में हाथ के साथ - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, March 22, 2021

उत्तरकाशी-"होली मिलन"कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिलाएं,हर्षोल्लास से मनाया "होली मिलन" 2022 में हाथ के साथ


 उत्तरकाशी-"होली मिलन"कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिलाएं,हर्षोल्लास से मनाया "होली मिलन" 2022 में हाथ के साथ  

उत्तरकाशी।।।ज्ञानसू स्थित "माँ गंगा वेडिंग प्वाइंट" में पालिका सभाषद  सविता भट्ट के नेतृत्व में ज्ञानसू उत्तरकाशी शहर की महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण , विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल  ने उपस्थित महिलाओं के साथ होली मिलन में प्रतिभाग कर सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के पावन महापर्व "होली" की शुभकामनाएं दी।वहीं होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने पहाड़ी रासो,तांदी नृत्य भी किया और 2022 में हाथ के साथ पर भरोसा किया 

 इस मौके पर लोक कलाकार स्थानीय गायक दीपक नौटियाल, उमेद आर्य  एवं किरन मराठा ने सूंदर प्रस्तुतियों से सभी महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। यहां उपस्थित महिलाओं को होली मिलन पर बधाई देकर पूर्व विधायक सजवाण  ने कहा कि आज के दौर में अधिकतर महिलाएं घर गृहस्थी के काम में बंधी रहती है, भले ही वैश्विक पटल पर महिलाओं की पुरुषों के बराबर सामाजिक भागीदारी मानी जाती रही हो, किन्तु पहाड़ी क्षेत्रों और सुदूर ग्रामीण अंचलों में कामकाजी महिलाओं की दिनचर्या काफी कठिन होती है। इसलिए  हमने "महिला होली मिलन कार्यक्रम" का आयोजन कर महिलाओं को मनोरंजन के साथ विकास कार्यों की चर्चा में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इसके अलावा आज के दौर में बढ़ती महंगाई, घर का राशन और रसोई गैस के बढ़ते दामों से त्रस्त महिलाओं में काफी रोष दिखा। यहां उपस्थित महिलाओं ने आगामी 2022 के विधानसभा चुमाव में विजयपाल सजवाण  को भरपूर आशीर्वाद के साथ भारी मतों से विजयी बनाने का  उद्घोष भी किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, महेश भट्ट, पालिका सभाषद उषा चौहान, महावीर चौहान, बुद्धि सिंह राणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं महिला कांग्रेस की महिलाओं के साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।



          रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235