टिहरी -जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी जिले के प्रभारी विजयपाल सजवाण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, February 1, 2021

टिहरी -जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी जिले के प्रभारी विजयपाल सजवाण

 टिहरी -जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी जिले  के प्रभारी  विजयपाल सजवाण 



टिहरी।।।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण  बतौर टिहरी जनपद के कांग्रेस प्रभारी टिहरी  जनपद के भ्रमण पर रहे । टिहरी जनपद के प्रभारी विजयपाल सजवाण ने   नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग में सांगठनिक  बैठक में सम्मिलित हुए। टिहरी से देवप्रयाग जाते हुए जगह-जगह पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सजवाण का  भव्य स्वागत किया गया।


 विजयपाल सजवाण ने अपने दो दिवसीय   टिहरी भ्रमण के दौरान  जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर संगठन की रूपरेखा और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि  बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता से उत्तराखंड की निरंकुश भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की जनता 2022 में उत्तराखंड में बदलाव का मन बना चुकी है। लोग वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी  है और ये निश्चित है कि कांग्रेस मजबूत विकल्प के तौर पर 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। लेकिन हमें समय-समय पर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनता के साथ संघर्षरत रहना भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की। 


इस मौके पर पौड़ी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, देवप्रयाग/नरेंद्रनगर के सांगठनिक जिला प्रभारी राजपाल खरोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नरेंद्र नगर विधानसभा प्रभारी विजय गुणसोला, देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी ठाकुर सिंह राणा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235