उत्तरकाशी-देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सीमांत बलॉक भटवाड़ी की प्रमुख विनीता रावत ने गंगाजल देकर दिया स्वागत
उत्तरकाशी।।।।देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर विकासखंड भटवाडी की प्रमुख विनीता रावत एवं गंगोत्री विधानसभा के युवा तेजतर्रार नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत ने गंगाजल देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा का देहरादून आगमन पर किया स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0नड्डा द्वारा 120 दिन की भारत यात्रा का आगाज़ उत्तराखंड के चार दिवसीय यात्रा के साथ किया गया जहां उन्होंने कल देवभूमि के पावन शहर हरिद्वार में गंगा आरती के साथ किया। हरिद्वार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा ढोल-नगाड़ों के भव्य स्वागत के बाद जनपद देहरादून में शेष तीन दिन की यात्रा पर आज देहरादून पहुँचने पर रिस्पना पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता द्वारा सड़क कतारबद्ध होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें उनके द्वारा भी आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया गया और वही कार्यक्रम में मौजूद सीमांत विकासखंड भटवाडी के प्रमुख विनीता रावत एवं गंगोत्री विधानसभा के तेज तर्रार युवा नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत ने देव भूमि उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का मां गंगा के यहां से ले जाया गया गंगाजल देकर उनका स्वागत किया और अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याएं रखी वह भविष्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.