उत्तरकाशी- विजयदशमी के दिन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां रावल तीर्थ पुरोहितों द्वारा की गई घोषित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, October 25, 2020

उत्तरकाशी- विजयदशमी के दिन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां रावल तीर्थ पुरोहितों द्वारा की गई घोषित


 उत्तरकाशी- विजयदशमी के दिन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां रावल तीर्थ पुरोहितों  द्वारा की गई  घोषित




उत्तरकाशी।।।विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट  कार्तिक शुक्ल पक्ष अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के दिन ठीक दिन में  12बजकर  15 मिनट पर श्रद्धालुओं के  बंद किए जाएंगे आज विजयदशमी के दिन  गंगोत्री और यमुनोत्री के रावल तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंद करने की तिथियां घोषित की है  वही विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट  ठीक अगले दिन 16 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद कर दिए जाएंगे हालांकि अभी यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का समय स्पष्ट नहीं है कि 16 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट किस समय बंद होंगे।


 गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने पर मां गंगा की  भोग मूर्ति को उत्सव डोली में बिठाकर सैकड़ों  श्रद्धालुओं के साथ  मां गंगा अपने  मायके मुखीमठ  (मुखबा)  शीतकाल प्रवास के लिए गंगोत्री से प्रस्थान करेगी । मां गंगा  का रात्रि विश्राम  देवी मंदिर   मुखवा में होगा 16 नवंबर  भैया दूज के दिन मां गंगा अपने मायके  मुखीमठ में पहुंचेगी और आगामी 6 माह तक श्रद्धालुओं को यहीं पर दर्शन देगी । 16 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद  होंगे और मां यमुना अपने शीतकाल प्रवास खरसाली में आगामी 6 माह तक निवास करेगी।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.