उत्तरकाशी-स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में भीषण आग,एक महिला की जलकर दर्दनाक मौत,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
उत्तरकाशी ।।।जनपद के तहसील मोरी के आराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में देर रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम जैन माता की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।आग इतनी भीषण थी कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जलकर राख हो गया था।
आराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की घटना से और सेवानिवृत्त जैन माता की जलकर मौत होने से घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन ने जैन माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.