उत्तरकाशी-मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर उग्र हुए राज्य आंदोलनकारी, कलेक्ट्रेट के भवन पर चढ़कर कर किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय भवन के ऊपर चढ़ गए। दरअसल ये लोग भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग कर रहे है।राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। इसी को लेकर आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है।वहीं आज गांधी जयंती पर आंदोलनकारी सीधे जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर चढ़ गए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अचानक हुई इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस द्वारा भवन पर चढ़े आंदोलनकारियों को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाया जा रहा है, लेकिन आंदोलनकारी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर उनका ज्ञापन नहीं लेगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।
-: मौके पर पहुंची अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,राज्य आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन।।
वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र मौके पर पहुंची और भवन पर चढ़े आंदोलनकारियों से बातचीत की उसके बाद आंदोलनकारी भवन से नीचे उतरे आंदोलनकारियों ने मूल निवास,सशक्त भू कानून लागू करने एवं अन्य मांग को लेकर एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा और आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग कि जल्द मूल निवास,एवं सशक्त भू कानून राज्य में लागू किया जाए।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.