ब्रेकिंग न्यूज-राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा भूस्खलन मार्ग बंद, मार्ग के दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, October 2, 2026

ब्रेकिंग न्यूज-राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा भूस्खलन मार्ग बंद, मार्ग के दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम

ब्रेकिंग न्यूज-राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा भूस्खलन मार्ग  बंद, मार्ग के दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम



उत्तरकाशी।। जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है। सारीगाड़ के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।बताया जा रहा है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सारीगाड़ के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए, जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इसमें यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं NH विभाग बड़कोट की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है और मार्ग को सुचारू करने के काम में जुट गई है। मलबा अधिक होने के कारण सड़क खोलने में समय लग रहा है।वहीं बताया जा रहा कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  रात्रि लगभग 9:00 बजे तक सुचारू होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.