Accident Breaking- कार दुर्घटनाग्रस्त 100 मीटर गहरी खाई में गिरी,एक की मौत 02 घायल SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, October 2, 2026

Accident Breaking- कार दुर्घटनाग्रस्त 100 मीटर गहरी खाई में गिरी,एक की मौत 02 घायल SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

Accident Breaking- कार दुर्घटनाग्रस्त 100 मीटर गहरी खाई में गिरी,एक की मौत 02 घायल SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू






देहरादून।। जनपद देहरादून के अंतर्गत त्यूणी  चिल्लाड़ मोटर मार्ग  पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि 02 लोग घायल हो गए सूचना मिलते  ही SDRF टीम  तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर SDRF टीम ने रेस्क्यू शुरू किया वहीं वाहन संख्या UP37P6641 (फोर्ड कार) चकराता मोटर मार्ग पर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दो व्यक्ति घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे।



घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों द्वारा अत्यंत सावधानी एवं साहस के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया  टीम ने कठिन परिस्थितियों में काफी कड़ी मशक्कत करते हुए मृतक के शव तथा दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC त्यूणी भेजा गया। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम-:

1-:दुर्गेश चौधरी, उम्र 39 वर्ष।

घायलों का नाम-:

1-:सुनील मंडल, उम्र 27 वर्ष।

2-:ऋषभ, निवासी देहरादून।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.