उत्तरकाशी-महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती जनपद में हर्षौल्लास से मनाई गई, डीएम सहित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने महान विभूतियों को दी श्रद्धांजलि,युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, October 2, 2026

उत्तरकाशी-महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती जनपद में हर्षौल्लास से मनाई गई, डीएम सहित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने महान विभूतियों को दी श्रद्धांजलि,युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

उत्तरकाशी-महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती जनपद में हर्षौल्लास से मनाई गई, डीएम सहित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने महान विभूतियों को दी श्रद्धांजलि,युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान




उत्तरकाशी।। जनपद  के सभी तहसील, विकासखंड मुख्यालय  सहित जिला कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रामधुन रघुपति राघव राजा राम"" पतित पावन सीताराम""  महात्मा गांधी के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी। 





जिलाधिकारी ने कहा आज का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का मार्ग दिखाया,वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार और आदर्श देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ के संकल्प के साथ भारत विकास और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।





इस अवसर पर जिलाधिकारी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.