उत्तरकाशी-पर्याप्त संसाधन के बिना भारी बर्फबारी में नेशनल पार्क कर्मचारियों ने दिखाया था अदम्य साहस,भागीरथी पर्वत-2 के 9 पर्वतारोहियों सहित 260 सदस्यों का सकुशल रेस्क्यू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, October 2, 2026

उत्तरकाशी-पर्याप्त संसाधन के बिना भारी बर्फबारी में नेशनल पार्क कर्मचारियों ने दिखाया था अदम्य साहस,भागीरथी पर्वत-2 के 9 पर्वतारोहियों सहित 260 सदस्यों का सकुशल रेस्क्यू

उत्तरकाशी-पर्याप्त संसाधन के बिना भारी बर्फबारी में नेशनल पार्क कर्मचारियों ने दिखाया था अदम्य साहस,भागीरथी पर्वत-2 के 9 पर्वतारोहियों सहित 260 सदस्यों का सकुशल रेस्क्यू 








उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री नेशनल पार्क के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया  रेस्क्यू अभियान में  भागीरथी पर्वत-2 के 9 सदस्यीय पर्वतारोहण दल को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया गया।बताते चले कि 29 सितंबर रेस्क्यू अभियान समाप्त हो चुका था जिसकी आधिकारिक पुष्टि अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने की थी फिर कुछ ट्रैकिंग दल ऐसे थे जो अपने अभियान जारी रखना चाहते थे जिसके ट्रैकिंग दलों जिला प्रशासन से लिखित अनुमति मांगी थी।



-:ऑरेंज /रेड अलर्ट के बाद डीएम ने दिए थे सुरक्षित रुकने के निर्देश।।



भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 26 एवं 27 सितंबर 2026 को जनपद उत्तरकाशी के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया था। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित सभी ट्रेकिंग एवं एक्सपीडिशन दलों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके भारी बर्फबारी में कई दल विभिन्न कैंपों में फंस गए थे।



-:शुरुआती दिन रविवार 26 सितंबर को  नेशनल पार्क कर्मचारियों ने दिखाया था अदम्य साहस 121 पर्यटकों का किया सकुशल रेस्क्यू।।




जनपद के गंगोत्री नेशनल पार्क में शुरुआती रविवार 26 सितंबर को जब मौसम सबसे ज्यादा खराब था। और नेशनल पार्क में भारी बर्फबारी हो रही थी साथ ही नेशनल पार्क के  कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं थे।बाबजूद इसके गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना और अदम्य साहस दिखाते हुए 121 पर्यटकों का सकुशल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।जिसके लिए पर्यटकों ने पार्क के कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनके इस साहस के लिए धन्यवाद भी किया।



-:हेलीकॉप्टर से 'ऑपरेशन जिंदगी' अभियान के तहत 67 लोगों का रेस्क्यू।।



जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। दिनांक 28 एवं 29 सितंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुल 67 ट्रेकर्स/पोर्टर्स का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।जो दल स्वयं गंगोत्री लौटने की तैयारी कर रहे थे, उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने 28 सितंबर को SDRF,NDRF/MRT टीम,आर्मी ,ITBP 35वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम को गंगोत्री से भोजबासा की ओर रवाना किया। ये टीमें प्रतिदिन सैटेलाइट फोन के माध्यम से जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अपनी लोकेशन और ट्रेकर्स की स्थिति की जानकारी देती रहीं।



-:भागीरथी-2 का अंतिम दल भी सुरक्षित,09 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।।



अभियान के तहत भागीरथी पर्वत-2 के 09 सदस्यों सहित भोजबासा क्षेत्र में मौजूद अन्य दलों को लगातार सहायता दी गई। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को भागीरथी-2 के अंतिम पर्वतारोहण दल को भी सुरक्षित रूप से गंगोत्री पहुंचा दिया गया।इस पूरे अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय से कुल 260 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।जिसमें 26  सितंबर को नेशनल पार्क के कर्मचारियों द्वारा 121 लोगों को पैदल ट्रैक कर, 28-29 सितंबर को 67 लोगों को हेलीकॉप्टर से और 30 सितंबर व 01 अक्टूबर को 72 लोगों को संयुक्त टीमों द्वारा पैदल सुरक्षित गंगोत्री लाया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.