उत्तरकाशी-पुलिस की बड़ी कार्यवाही 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार थाना कोतवाली में दोनों अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम में किया गया मुकदमा दर्ज - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, September 25, 2020

उत्तरकाशी-पुलिस की बड़ी कार्यवाही 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार थाना कोतवाली में दोनों अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम में किया गया मुकदमा दर्ज

 उत्तरकाशी-पुलिस की बड़ी कार्यवाही 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार थाना कोतवाली  में  दोनों अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम में किया गया मुकदमा  दर्ज


उत्तरकाशी।।।।जनपद में बढ़ती शराब की तस्करी पर पुलिस लगातार शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है वही  पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।।


 वहीं क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी  के पर्यवेक्षण मे गत रात्रि में थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान  ग्राम अलेथ के समीप से दो व्यक्तियों 01- प्रेम सिंह पुत्र स्व0 वीर सिंह निवासी वार्ड नं0 10 ज्ञानसू उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष 


 02 – बलबीर सिंह कंडियाल पुत्र आनन्द सिंह कंडियाल निवासी ग्राम कंडियाल गांव थाना लम्बगांव तह0 प्रताप नगर जनपद टिहरी गढवाल उम्र 42 वर्ष को वाहन संख्या UK09CA-0873 पिकअप से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शऱाब (50 पेटी Soulmate 4 each other whisky 180ml, 8 पेटी  Soulmate blue whisky 180ml, 2 पेटी Soulmate blue whisky 375ml) का परिवहन करते हुये गिरफ्तारकिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।।


गिरफ्तार  करने वाली टीम-;


1-उ0नि0 भगत दास- कोतवाली उत्तरकाशी

2-म0उ0नि0 मनीषा नेगी- चौकी प्रभारी बाजार उत्तरकाशी

3-कानि0 मनोज प्रकाश-कोतवाली उत्तरकाशी

4-कानि0 विजयपाल सिंह –कोतवाली उत्तरकाशी

5-कानि0 विजेन्द्र सिंह-एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी

6-कानि0 काशीष भट्ट- एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी।

     


पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक  पंकज भट्ट के  द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1000 रु0 के नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की गई।।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235