उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय के कंटेन्मेंट जॉन का किया निरीक्षण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, July 27, 2020

उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय के कंटेन्मेंट जॉन का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय के कंटेन्मेंट जॉन का किया निरीक्षण 

उत्तरकाशी।।।।उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में लगातार कोरोना वाइरस के मामले सामने आ रहे है  जिसके कारण जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान व पुलिस अधीक्षक पंकज भटृ ने नगर क्षेत्र  में स्थित कंन्टेनमेट जोन का स्थलीय निरीक्षण किया  covid-19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव संबंधी कार्यों को लेकर   जिलाधिकारी डॉ  चौहान कड़ी नजर बनाए हुए हैं l 

 जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने  सभी लोगों से अपील की है कि  मास्क पहनकर ही घर से निकलें ,सामाजिक दूरी का  अवश्य पालन करें ,अनावश्यक आवागमन न करें,कोरोना संक्रमण रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें

जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जॉन  के आस - पास के क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया l जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की खाद्यान्न संबंधी आपूर्ति को लेकर कतई लापरवाही न बरती जाए  l जिलाधिकारी ने  संबंधित नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान प्रति निषिद्ध क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिये l 
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कंन्टेनमेट जोन व आस- पास के क्षेत्र की नियमित स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्टिंग प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें l  


इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता, चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान सहित अन्य उपस्थित थे  l

रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.